देहरादून: SSP कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन, एसएसपी अजय सिंह ने की शिरकत, 44 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया
पुलिस विभाग में अधिकारी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों के लिये आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग किया। जंहा देहरादून जनपद में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 44 अधिकारियो, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।