करछना: माही ग्राम सभा में देवी चौरा पर 25 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत माही ग्राम सभा में नवरात्रि के अंतिम दिन 25 वर्षीय युवक संदीप भारतीया ने देवी चौरा पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया। मृतक घूरपुर थाना क्षेत्र के उभरी गांव का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को ननिहाल में आया था। घर वालों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई।