NH-44 स्थित ग्राम खड़ेरा के पास शुक्रवार शाम करीब 7:00 अज्ञात वाहन ने ग्राम बंगरिया निवासी ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज जारी था।