मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुरावली थाना क्षेत्र के नगला बहादुर निवासी अलका पुत्री हरवीर सिंह ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।