बदायूं: संजरपुर गांव के निकट कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पिता-पुत्र घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 22, 2026 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के शेरपुर गांव के रहने वाले नेकराम अपनी पत्नी ओमवती और पुत्र अरुण के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर रसूलपुर गांव दावत खाने जा रहे थे। मंगलवार 5 बजे थाना अलापुर क्षेत्र के संजयपुर गांव के निकट बाइक सवार परिवार को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें 60 वर्षीय ओमवती की मौत हो गई। जबकि नेकराम और अरुण घायल हो गए।