खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सड़ की है।जहां पुराने विवाद को लेकर एक शख्स ने महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादिया हसीना ने पहुंचकर की है। जहां पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर से गुरुवार रात 8 बजे मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।