करेरा: करैरा में खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष, किसानों से की शिकायत करने की अपील
करैरा में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रावत ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने किसानों से खाद खरीदते समय बैग पर अंकित मूल्य ही चुकाने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलता है तो उसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें। उन्होंने प्रशासन से खाद बिक्री व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की मांग भी उठाई