चकिया: चकिया गांधी पार्क में स्मार्ट मीटर को लेकर जन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई
चकिया नगर के गांधी पार्क में शनिवार शाम 5 बजे जन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर असंतोष जताया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं और उससे जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है।समिति के सदस्यों ने प्रशासन संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग किया।