गढ़वा: राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त हुए डीसी, 30 दिनों में निष्पादन का निर्देश; मंझिआंव ईओ का वेतन स्थगित करने के आदेश
Garhwa, Garhwa | Jun 15, 2026 गढ़वा समाहरणालय में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व वसूली, दाखिल-खारिज, नामांतरण, भूमि सीमांकन, प्रमाण पत्र निर्गत करने और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अंचलों को 30 दिनों के भीतर दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्