कटिहार-बरौनी रेलखंड पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मधुरापुर निवासी मुकेश कुमार (21) की मौत हो गई। घटना नारायणपुर स्टेशन के पूरब स्थित रेलवे फाटक के पास हुई। मृतक मानसिक रूप से कमजोर और मूक-बधिर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची रेल थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मुकेश छह बहनों का इकलौता भाई था।