भभुआ: 250 किलो के सांभर की गोली मारकर की गई हत्या, आरोपी पर की जा रही कार्रवाई: डीएफओ
Bhabua, Kaimur | Nov 22, 2025 250 किलो का सांभर मारकर गोली से हत्या की गई जहां आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। आज शनिवार को 4 बजे भभुआ डीएफओ संजीव रंजन ने बताया कि बीते कल रात्रि में वन विभाग के टीम के द्वारा क्षेत्र के अधौरा पहाड़ी पर गश्ती किया जा रहा था। इसी दौरान एक लावारिस बाइक दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस के द्वारा गाड़ी वाले व्यक्ति का काफी खोजबीन किया लेकिन किसी का पता नहीं चला।