भभुआ: रुपापट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Nov 22, 2025 रुपापट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो यह घटना शनिवार 2:30 बजे की बताई जाती है। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव निवासी धनंजय राम के 65 वर्षीय पुत्र राधेश्याम राम बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि लोहरा गांव के पास बन रहे मिनी ब्लॉक के पास ट्रक से सीमेंट का बोरा उतारकर बाइक से घर लौट रहे थे।