जबलपुर: अमृत 2.0 योजना के तहत लालपुर से रांझी जल शोधन तक बिछ रही मेन राइजिंग लाइन, विधायक रोहाणी ने किया निरीक्षण
जबलपुर: अमृत 2.0 योजना के तहत लालपुर से रांझी जल शोधन संयंत्र तक डाली जा रही मेन राइजिंग लाइन के कार्य का कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को बरसात से पहले काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक अशोक रोहाणी स्थानीय पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे।