एटा: मिरहची थाना के समीप बाइक चालक को नींद का झोंका, गंगा स्नान से लौटते समय सेफ्टी तारों से टकराई बाइक, दो किशोरियां घायल
Etah, Etah | Jun 15, 2026 एटा जिले में एक सड़क हादसे में दो किशोरियों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा तब हुआ जब गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक चालक को नींद का झोंका आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सेफ्टी तारों से टकरा गई।यह घटना सोमवार दोपहर मिरहची थाना क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित थाने के समीप हुई। बाइक पर सवार सभी लोग कछला से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे।