खरगोन शहर में बढ़ते ट्रैफिक के बीच नवग्रह मंदिर तिराहा आज भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शहर के दो प्रमुख हाईवे—चिंचौड़-भुसावल मार्ग और खंडवा-बड़ौदा मार्ग—को जोड़ने वाला यह तिराहा रोजाना हजारों वाहनों का दबाव झेलता है, लेकिन इसके चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।