अरनोद: अरनोद में दीपावली पर बढ़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित, पुलिस ने संभाला मोर्चा, फिर भी रही अव्यवस्था
अरनोद। दीपावली पर्व पर मंगलवार को नगर में भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और वाहनों की बढ़ती संख्या से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। एचपी गैस एजेंसी से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।