समस्तीपुर: मनियारपुर गांव में कर्ज से परेशान युवक ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या
समस्तीपुर जिले के मनियारपुर गांव के रहने वाले श्री पासवान ने बताया कि उनका भाई विकास कुमार के ऊपर ढाई से तीन लाख का कर्ज था। इसी से परेशान होकर उनका भाई पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। परिजनों को बुधवार सुबह 7 और 8 के बीच में घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने 12:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।