परसिया: सिद्ध विनायक मंदिर में आज से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,मंदिर से निकलेगी जल कलश यात्रा
सिद्ध विनायक मंदिर एलआईसी आफिस के पीछे परासिया में गणेशजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव आज से शुरू होगा। इसके लिए जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को जल कलश यात्रा राम मंदिर से शुरू होगी। बाईस को मूर्ती के संस्कार होंगे।23 को सहस्त्र धारा स्नान होंगे। बनारस से आए आचार्य रमाशंकर नायक ने रविवार 7 बजे बताया कि कार्यक्रम चार दिनों का होगा।