चक्रधरपुर शहर की जीवनदायिनी कही जाने वाली संजय नदी नगर परिषद की कथित लापरवाही के कारण गंभीर प्रदूषण की मार झेल रही है। शहर के विभिन्न इलाकों से निकलने वाले नालों का गंदा पानी बिना किसी शोधन व्यवस्था के सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जल दूषित हो गया है।