सीतापुर: जिला अस्पताल के बाहर पड़ी मिली बेसुध अवस्था में अज्ञात महिला पुलिस कर्मियों ने कराया अस्पताल में भर्ती
नगर के जिला अस्पताल के बाहर संदिग्ध अवस्था में बेसुध अवस्था में अज्ञात महिला पड़ी हुई थी स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जिला अस्पताल पुलिस चौकी के कांस्टेबल बलवंत ने अपने साथियों के साथ महिला को उठाकर जिला अस्पताल के अंदर ले जाकर भर्ती कराया है जानकारी के अनुसार महिला अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है और महिला बे सुध अवस्था में थी