गिरिडीह: पालगंज में ऑटो-बाइक की टक्कर, 6 घायल; एक धनबाद रेफर, 5 का अस्पताल में इलाज जारी
पीरटांड़ के पालगंग पास हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को धनबाद रेफर कर दिया गया।वहीं 5 लोगों का इलाज रविवार सुबह 8 बजे सुबह अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि शनिवार देर शाम तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर जामताड़ा के नारायणपुर निवासी 6 लोग एक शादी समारोह में खुखरा जा रहे थे।