वारिसनगर: निजी जमीन पर जबरन मकान निर्माण का आरोप, विरोध करने पर मारपीट; पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार।
निजी जमीन पर जबरन मकान निर्माण का आरोप, विरोध करने पर मारपीट; पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत निवासी राम बालक पासवान ने अपनी निजी जमीन पर जबरन मकान निर्माण करने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए वारिसनगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।