सिरोंज: भोपाल रोड पर तेज़ रफ्तार बोलेरो पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण को मारी टक्कर,घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भोपाल रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण को टक्कर मार दी। घटना में ग्रामीण घायल हो गया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से कराया है। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।