सिरोंज: नया बस स्टैंड, सब्जी मंडी, नगर पालिका के सामने सहित अन्य स्थानों से नगर पालिका अमले ने हटाया अतिक्रमण
जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के नया बस स्टैंड,सब्जी मंडी,एवं नगर पालिका के सामने दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दल द्वारा की गई।वहीं अतिक्रमण कारियाें को चेतावनी देकर चालान बनाने की हिदायत भी दी गई।बता दें कि एसडीएम के निर्देश के बाद ये कार्रवाई की गई।