मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक सदस्यों व पदाधिकारियों ने गौरिहार में अंशु सिंह का शनिवार की शाम 4 बजे शानदार स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक सदस्यों के साथ बैठक, बातचीत एवं भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह (अंशु सिंह) के स्वागत को लेकर संघ के सदस्यों में हर्ष और उत्साह देखने को मिला।