परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन डॉ. प्रियंका राज एवं डॉ. ऋषिकांत मूछक के नेतृत्व में सुरक्षित रूप से संपन्न हुए। ऑपरेशन से पूर्व स्वास्थ्य जांच तथा बाद में दवाएं व परामर्श दिया गया।