नदबई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रशांत उपाध्याय के नेतृत्व में गांधी पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।