जशपुर: जशपुर में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, सैकड़ों बच्चों ने दिखाया उत्साह
जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। यह समर कैंप चार मई से शुरू हुआ था, जिसका समापन बीस मई को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार लगभग 16 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से आए सैकड़ों बच्चों और युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न खेल विधाओं का