किशनगढ़: मार्बल सिटी में बड़ा हादसा टला, दुग्ध वाहन की टक्कर से आजाद नगर में जांगिड़ भवन के पास टूटा बिजली का पोल
मार्बल सिटी में बड़ा हादसा टला दुग्ध वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल मंगलवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी आजाद नगर में जांगिड़ भवन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैक करते समय एक दुग्ध पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे पोल बीच से टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवा दी।