कैरो: कैरो पंचायत भवन में 6 दिवसीय सहिया प्रशिक्षण शुरू, किशोर स्वास्थ्य व जागरूकता पर ज़ोर
कैरो प्रखंड के पंचायत भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू के तत्वावधान में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे छह दिवसीय गैर आवासीय साथिया पीयर एजुकेटर एवं सहिया प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को लेकर आयोजित किया जा रहा है।