कैरो: सढाबे डूमरटोली में कृषि विभाग ने 40 किसानों को रबी फसल उत्पादन हेतु उन्नत चना बीज वितरित किए
कैरो प्रखंड के सढाबे डूमरटोली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे कृषि विभाग लोहरदगा की ओर से रबी फसल की पैदावार बढ़ाने के उद्देश्य से 40 किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सढाबे पंचायत की मुखिया सुमित्रा उरांव, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ज्ञान साहू और उप मुखिया जगबंधन भगत की उपस्थिति रही।