कैरो: कैरो खंडा जोड़ा पुल पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, पुलिस अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर सक्रिय
कैरो प्रखंड क्षेत्र के खंडा जोड़ा पुल के समीप सोमवार शाम करीब 4 बजे लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में कैरो थाना पुलिस तथा जवानों की टीम शामिल रही। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, पंजीयन सहित सभी अनिवार्य दस्तावेजों की गहन जांच की