पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया की भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही की गई। अवैध खनिज डस्ट से भरे हुए चार ओवरलोड हाईवा/ डंपरों को जप्त किया गया। पुलिस ने कार्यवाही का प्रेस नोट शुक्रवार रात 9 बजे किया जारी।