गांडेय प्रखंड के चितरपोकी गाँव में श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत नज़ारा
Gandey, Giridih | May 12, 2026
गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत चितरपोकी गाँव में मंगलवार की सुबह 10 बजे श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ उक्त गाँव निवासी भुवनेश्वर रजक की धर्मपत्नी तारा देवी द्वारा 12 वर्षों के बाद इस बार तीन दिवसीय एकादशी उद्यापन के साथ एकादशी व्रत का सम्पन्न किया जाएगा।।