किशनगढ़: महिला समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल सेवा का शुभारंभ, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के सौजन्य से शुरू हुआ सेवा कार्य
महिला समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल सेवा का शुभारंभ सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के सौजन्य से महिला पतंजलि योग समिति, मदनगंज किशनगढ़ द्वारा रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों, विशेष रूप से जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को शीतल जल पिलाने हेतु जल सेवा सेवाकार्य अभियान का शुभारंभ किया गया।