देहरादून: देहरादून में भव्य रूप से मनाया जाएगा छठ पर्व, कुंभ की तर्ज पर घाटों पर होंगी सुविधाएं
देहरादून में इस बार छठ पूजा का भव्य आयोजन होगा। तीन स्थानों पर नदियों के किनारे विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि व्रत करने वालों को असुविधा न हो। जिला प्रशासन कुंभ की तर्ज पर घाटों पर सुविधाएं देगा, जिसमें प्रकाश व्यवस्था और चेंजिंग रूम शामिल हैं। पूर्वांचलवासियों की धार्मिक आस्था को देखते हुए प्रेमनगर, टपकेश्वर और चंद्रबनी में अस्थायी घाट बनाए जाएंगे।