पीरो नगर परिषद क्षेत्र में महावीरी झंडा जुलूस श्रद्धा और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब बताया गया की जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कई गाँव से पहुंचे महावीर झंडे लहराए गए। महावीरी जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पूरे जुलूस की निगरानी पीरो डीएसपी ने किया।