कहरा: विद्युत स्पर्शाघात से युवा स्वर्ण व्यवसायी पंकज सोनी की हुई मौत,घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ला का
घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ला का है। जहां सुबह छत पर लगे बारिश के पानी मे अचानक विद्युत प्रवाहित होने से टहलने के दौरान संपर्क में आने से युवा व्यवसायी पंकज सोनी की मौत हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं सदर थाना की पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।