राघोगढ़: विजयपुर में सास-ननंद के विवाद में पति-पत्नी से मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Raghogarh, Guna | Oct 20, 2025 राघोगढ़ के विजयपुर थाना के विजयपुर में सास ननद के विवाद में पति पत्नी से मारपीट हो गई। 20 अक्टूबर को सामने आई जानकारी में फरियादी महिला सपना पत्नी सोनू साहू ने पुलिस को बताया, 17 अक्टूबर सुबह ननद सीमा साहू विवाद करने लगी। पति को धक्का देकर गाली-गलौज की और हम दोनों से मारपीट की। ससुर ने बीच बचाव किया। पुलिस ने शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही और जांच जारी है।