एंडोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छीमका एंडोरी रोड पर रविवार को लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सतीश केवट निवासी मल्हन का पुरा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे डायल 112 की मदद से गोहद अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया है।