भोपाल दुग्ध संघ सांची द्वारा राजगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार को शाम 5:00 बजे तक दूध, दही, घी और पनीर की निशुल्क जांच करते हुए 39 सैंपल लिए गए इस दौरान 17 सैंपल में मिलावट पाई गई। जबकि एक सैंपल असामान्य पाया गया। इस दौरान भोपाल दुग्ध संघ प्रभारी निधि सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस खत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।