कोडरमा: कोडरमा प्रखंड में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, चिकित्सा पदाधिकारी ने दवा सेवन की अपील की
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. पी. शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA-IDA-2026) अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को DEC टैबलेट, एल्बेंडाजोल एवं आइवरमेक्टिन की एकल खुराक दी जाएगी।