गिरिडीह: डीसी ऑफिस परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैंक ऑफ इंडिया के एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन किया
डीसी ऑफिस परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर बैंक ऑफ इंडिया का एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन गुरुवार को 12 बजे किया। मौके पर उप विकास आयुक्त, बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह सदर, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, अपर समाहर्ता समेत संबंधित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।