गाज़ीपुर: वाराणसी जोन की 13वीं आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर ने 255 अंकों के साथ जीता पहला स्थान
गाजीपुर से खेल जगत की बड़ी खबर सामने आई है। वाराणसी जोन की 13वीं आर्चरी यानी तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।5 और 6 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर की टीमों के कुल 52 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।