पलसूद क्षेत्र के एक पटवारी द्वारा कथित तौर पर अवैध राशि वसूलने का आरोप लगाए गए है। जिसके संबंध में टप्पा तहसील कार्यालय पलसूद में युवाओं के द्वारा एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम से सौंपा गया है। आकाश मुजाल्दे ने बताया कि पलसूद में पदस्थ पटवारी पर अवैध राशि वसूलने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा की अगर राशि नहीं दी जाए तो नामांतरण आदि कार्य नहीं किए जा रहे हैं।