धमतरी: आंगनबाड़ी में वार्डवासी करेंगे तालाबंदी, विशालकाय पेड़ से बच्चों पर मंडरा रहा हादसों का खतरा: रिसाई पारा वार्ड का मामला
आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों के साथ वार्डवासियों और राहगीरों पर भी एक विशालकाय पेड़ के टूटने का खतरा मंडराने लगा है जिससे कभी भी बड़ा हादसा किसी के साथ भी हो सकता है यही वजह है कि वार्डवासियों के साथ आंगनबाड़ी से जुड़े लोग इस पेड़ को कटवाना चाहते है जो कि कलेक्ट्रेट पहुंचकर भी अपनी मांग कई बार कर चुके फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है