स्लीमनाबाद: सलीमनाबाद में भक्ति और उल्लास के साथ भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव संपन्न
सकल दिगंबर जैन समाज तेवरी के तत्वावधान में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जियो और जीने दो" के नारों के साथ संपूर्ण ग्राम प्रभु महावीर की भक्ति में सराबोर रहा *केसरिया ध्वजों के साथ निकली भव्य पालकी शोभायात्रा* महोत्सव का शुभारंभ भव्य पालकी शोभायात्रा के साथ हुआ