कोल: इकरा पुलिया से पुलिस ने शातिर स्कूटी चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चाकू व चोरी की स्कूटी की बरामद
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए शातिर स्कूटी चोर को इकरा पुलिया से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त दानिश पुत्र गुलाम रसूल के कब्जे से एक अदद चाकू व चोरी एक स्कूटी बरामद की गई है। रविवार को अभियुक्त पर अग्रिम कार्रवाई करने के बाद अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।