पीपलखूंट: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सुहागपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई, 167.02 ग्राम एमडी व ₹79 हजार जब्त, 1 गिरफ्तार, 1 फरार
सुहागपुरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना सुहागपुरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 167.02 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन), 79 हजार रुपये नकद तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई एमडी की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।