पुलिस आयुक्त पुलिस बल के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर एवं सिहानी गेट क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि "पैदल गश्त का उद्देश्य न केवल कानून-व्यवस्था की निगरानी करना है, बल्कि जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना भी है।